पटना ग्रामीण: सिवान में तीन राजपूतों की हत्या मामले में मंत्री राजू सिंह ने कहा- प्रशासन कार्रवाई करेगा
सिवान में तीन राजपूत की हुई हत्या मामले को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे बिहार सरकार के मंत्री राजू सिंह ने कहा कि सिवान में दो गुटों के बीच विवाद हुआ था जिसमें तीन लोगों की हत्या हुई है। इसे लेकर NDA के नेता वहां जाएंगे। मौके पर उन्होंने यह भी कहा है कि प्रशासन उस पर कड़ी कार्रवाई करेगी।