पटना ग्रामीण: गोपाल खेमका के हत्यारोपी के मुठभेड़ में मारे जाने पर जेडीयू नेता ने दी प्रतिक्रिया
पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या के आरोपी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की खबरों पर मंगलवार की सुबह 10 बजे जेडीयू नेता राजीव रंजन ने कहा, "उमेश यादव और एक अन्य अपराधी की गिरफ़्तारी हुई है। एक अन्य अपराधी जिसने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की उसे भी पुलिस ने ढेर कर दिया है। कार्रवाई लगातार जारी है। इसमें सवाल खड़े करने वाले लोगों से जनता जरूर पूछेगी।