पटना ग्रामीण: डाकबंगला चौराहे पर थाली-चम्मच लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, प्रशासन से हुई धक्का-मुक्की
शिक्षक भर्ती TRE-3 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डाक बंगला चौराहे पर जमकर हंगामा किया। हाथों में थाली और चम्मच लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना था कि वह लोग सीएम हाउस जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करना चाहते हैं लेकिन प्रशासन ने उन्हें डाक बंगला चौराहे पर रोक दिया।