पटना ग्रामीण: नेहरू पथ स्थित अभिलेख प्रकोष्ठ भवन के बहुमंजिला भवन निर्माण कार्य का सीएम नीतीश कुमार ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे नेहरू पथ स्थित अभिलेख प्रकोष्ठ भवन के लिए बहुमंजिला भवन के निर्माण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माण स्थल का जायजा लिया और इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को तेजी से निर्माण कार्य करने का निर्देश भी दिया है।