पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री संतोष कुमार सिंह ने नूतन पोर्टल का उद्घाटन और श्रम संवाद पत्रिका के द्वितीय अंक का विमोचन किया
दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान पटना में बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के मंत्री संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार दोपहर 12:00 बजे बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के नूतन पोर्टल का उद्घाटन किया। वहीं मौके पर मंत्री संतोष कुमार सिंह ने श्रम संवाद पत्रिका के द्वितीय अंक का विमोचन भी किया है।