लालगंज: मुहम्मदपुर में प्रधान संघ ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की की गई मांग
आजमगढ़ जनपद के मुहम्मदपुर में प्रधान संघ ने शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा है । इसमें पंचायत चुनाव में देरी की आशंका के चलते ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की गई है। प्रधानों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि यदि पंचायत चुनाव समय पर नहीं होते हैं, तो उनका कार्यकाल बढ़ाया जाए ।