खगड़िया के मानसी थाना से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो ने पुलिस व्यवस्था और अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में कथित तौर पर थाना का एक ड्राइवर पदाधिकारी की कुर्सी पर बैठकर पुलिसकर्मियों के साथ रील बनाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें कभी गश्ती के दौरान तो कभी अन्य समय पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने की बात सामने आ रही है। सवाल यह उठता है कि जब पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, तो थाना परिसर और ड्यूटी के दौरान इस तरह वीडियो बनाने की अनुमति कैसे मिल रही है? क्या थाना परिसर में अनुशासन के नियमों का पालन हो रहा है? हालांकि, इस मामले में जब मानसी थाना प्रभारी से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने बताया कि मामला अभी उनकी जानकारी में नहीं आया है। वहीं, खगड़िया एसपी से भी फोन पर संपर्क करने का प्रय�