मिल्कीपुर: इनायतनगर के पांच नम्बर पर सांसद अवधेश प्रसाद की अगुवाई में सपाइयों ने किया लोकतांत्रिक धरना प्रदर्शन
मंगलवार को इनायतनगर के पांच नंबर पर समाजवादी पार्टी द्वारा लोकतांत्रिक धरना एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अवधेश प्रसाद रहे। धरने को संबोधित करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सरकार के इशारे पर कार्य कर रहा, और एसआईआर के बहाने मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की कोशिश की जा रही है। अपराह्न करीब 3बजे ज्ञापन दिया