मंझनपुर: जिले के विभिन्न थानों की महिला बीट आरक्षियों द्वारा भ्रमण कर बच्चियों, छात्राओं और महिलाओं को किया गया जागरूक
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों की महिला बीट आरक्षियों द्वारा भ्रमण कर बच्चियों/छात्राओं/महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के सम्बन्ध में जागरूक किया गया तथा उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल थाना पुलिस एवं महिला पुलिसकर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।