सिंगरौली: माजन मोड़ पर एक ट्रक ने साइड से महिला को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से हुई घायल
एक महिला सड़क किनारे पैदल माजनमोड की ओर आ रही थी। इस दौरान ट्रक चालक ने बिना अपने आगे पीछे देखे ट्रक को आगे बढ़ा दिया। जिससे ट्रक से महिला की टक्कर हो गई और महिला ट्रक के टायर के नीचे आ गई जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। पुलिस ने ट्रक जब तक अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।