सिंगरौली: पति द्वारा 17 माह के बच्चे को छीन लिए जाने की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई कर मां को सुपुर्द कराया बच्चा
एसपी के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी द्वारा तुरंत ही एक्शन लिया गया और आवेदिका के पति को बच्चे सहित महिला थाना बुलाया गया। जहां पर दुधमुंहे बच्चे को उसकी मां के संरक्षण में दिलवाया गया। साथ ही उसके पति एवं ससुराल पक्ष की काउंसलिंग की जा रही है। आगामी शनिवार को जन चेतना परामर्श शिविर में दोनों पक्षों को उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया है।