सिंगरौली: ओखरावल में एक महिला की कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओखरावल में एक कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहित का शव मिला है। जिसमें मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना एवं हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।