Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
image
image
image

कलेक्‍टर ने किया आंगनवाडी केन्‍द्र का निरीक्षण -- कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने सोमवार को त्रिलोकपुरी कालोनी अशोकनगर स्थित आंगनवाडी केन्‍द्र 171 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर ने आंगनवाडी केन्‍द्र पर दर्ज बच्‍चों की उपस्थिति की जानकारी,वजन पंजी,हाईट पंजी,कुपोषित बच्‍चों की जानकारी ली। उन्‍होंने आंगनवाडी केन्‍द्र पर मिलने पर नाश्‍ता,भोजन को मीनू अनुसार वितरण किये जाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने आंगनवाडी केंद्र पर चस्पा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के दायित्व व समय सारणी का भी अवलोकन किया गया। उन्‍होंने प्रीस्कूल एजुकेशन के संबंध में निर्देशित किया गया कि वह बच्चों को राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, राष्ट्रीय पशु पक्षी के संबंध में भी शिक्षा दें। जिससे भविष्य में बच्चो का जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकास हो सके। उन्‍होंने आंगनवाडी कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि आंगनवाडी केन्‍द्र पर आने वाले बच्‍चों को बेसिक ज्ञान प्रदान किया जाए। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित बच्चों की जानकारी लेने पर देखा गया कि वर्ष 3 से वर्ष 6 के बच्चों की संख्या मात्र चार है। इस पर कलेक्टर ने चेतावनी दी कि सात दिवस के भीतर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका केंद्र पर उपस्थित होने वाले बच्चों की संख्या अधिक से अधिक करें अन्यथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के प्रति कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही निरीक्षण के समय बच्चों की कम संख्या के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 15 दिन के मानदेय काटने का आदेश देते हुए पर्यवेक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने का निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रसेना भिड़े को दिए। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती चन्‍द्रसेना भिड़े उपस्थित रही। #ashoknagar

16 views | Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026

MORE NEWS

📢 AIDSO अशोकनगर ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने NTA को रद्द करने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, सोनम वांगचुक सहित अनशनरत लोगों से सरकार द्वारा शीघ्र वार्ता शुरू करने, पेपर लीक पर रोक और बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग उठाई। साथ ही संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताया।
#AIDSO #Ashoknagar #NTA #SonamWangchuk #StudentProtest

📢 AIDSO अशोकनगर ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने NTA को रद्द करने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, सोनम वांगचुक सहित अनशनरत लोगों से सरकार द्वारा शीघ्र वार्ता शुरू करने, पेपर लीक पर रोक और बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग उठाई। साथ ही संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताया। #AIDSO #Ashoknagar #NTA #SonamWangchuk #StudentProtest

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jul 21, 2026

📢 AIDSO अशोकनगर ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने NTA को रद्द करने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, सोनम वांगचुक सहित अनशनरत लोगों से सरकार द्वारा शीघ्र वार्ता शुरू करने, पेपर लीक पर रोक और बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग उठाई। साथ ही संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताया। 🧾
#AIDSO #Ashoknagar #NTA #SonamWangchuk #StudentProtest

📢 AIDSO अशोकनगर ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने NTA को रद्द करने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, सोनम वांगचुक सहित अनशनरत लोगों से सरकार द्वारा शीघ्र वार्ता शुरू करने, पेपर लीक पर रोक और बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग उठाई। साथ ही संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताया। 🧾 #AIDSO #Ashoknagar #NTA #SonamWangchuk #StudentProtest

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jul 21, 2026

गांधी पार्क पर छात्रों ने निकाली रैली, सोनम वांगचुक के समर्थन में बुलंद की आवाज़
अशोकनगर। शहर के गांधी पार्क में छात्रों द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में शांतिपूर्ण रैली निकालकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया गया। रैली के दौरान छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करते हुए अपनी मांगों और विचारों को बुलंद आवाज़ में रखा।
रैली का नेतृत्व विशाल रजक, अमन पटेल, आदर्श शर्मा, भरत रघुवंशी, रोहित रघुवंशी, ओम साहू, दिनेश कुशवाहा एवं आदित्य भदौरिया ने किया। सभी कार्यकर्ताओं ने अनुशासन के साथ प्रदर्शन को सफल बनाया और युवाओं से सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर जागरूक रहने की अपील की।
Rajid Ahmed Khan 
वायरल अशोक नगर mp 
अपना अशोकनगर 
Apna Ashoknagar 
#अशोकनगर 
#vairalvideo 
CM Madhya Pradesh #vairalpost #highlight

गांधी पार्क पर छात्रों ने निकाली रैली, सोनम वांगचुक के समर्थन में बुलंद की आवाज़ अशोकनगर। शहर के गांधी पार्क में छात्रों द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में शांतिपूर्ण रैली निकालकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया गया। रैली के दौरान छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करते हुए अपनी मांगों और विचारों को बुलंद आवाज़ में रखा। रैली का नेतृत्व विशाल रजक, अमन पटेल, आदर्श शर्मा, भरत रघुवंशी, रोहित रघुवंशी, ओम साहू, दिनेश कुशवाहा एवं आदित्य भदौरिया ने किया। सभी कार्यकर्ताओं ने अनुशासन के साथ प्रदर्शन को सफल बनाया और युवाओं से सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर जागरूक रहने की अपील की। Rajid Ahmed Khan वायरल अशोक नगर mp अपना अशोकनगर Apna Ashoknagar #अशोकनगर #vairalvideo CM Madhya Pradesh #vairalpost #highlight

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jul 20, 2026

सीएम हेल्‍पलाइन की शिकायतों का निराकरण तथ्‍यात्‍मक एवं गुणवत्‍तापूर्वक करें-कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय 
कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित 
--
सीएम हेल्‍पलाइन की शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारी तथ्‍यात्‍मक एवं गुणवत्‍तापूर्वक करें। लंबित शिकायतों के निराकरण में अनावश्‍यक विलंबन न हो। इस आशय के निर्देश कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने सोमवार कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान जिला अधिकारियों को दिए। 
सीएम हेल्‍पलाइन की 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करें 
--
कलेक्‍टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्‍पलाइन की 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिक न हो,बल्कि आवेदकों से संवाद स्‍थापित कर उनकी समस्‍याओं का वास्‍तविक समाधान किया जाए। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। साथ ही पेनाल्‍टी अधिरोपित की जाएगी। 
जनुसनवाई के आवेदनों की समीक्षा 
--
 बैठक में कलेक्‍टर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण की विस्‍तृत समीक्षा की गई। उन्‍होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की महत्‍वपूर्ण व्‍यवस्‍था है,जिसके माध्‍यम से आमजन अपनी समस्‍याएं प्रशासन के समक्ष रखते हैं। प्रत्‍येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार त्‍वरित कार्यवाही की जाए। 

शासकीय अभियानों के संबंध में स्‍कूलों एवं कॉलेजों में कार्यशालाओं का किया जाए आयोजन 
--
कलेक्‍टर ने जिले के सभी कॉलेजों एवं स्‍कूलों में शासकीय अभियानों के संबंध में जनजागरूकता लाने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए। कार्यशालाओं में नशामुक्ति,साइबर,न्‍याय संहिता,सड़क सुरक्षा,राहवीर योजना,जल संरक्षण विषयों से संबंधित विषय विशेषज्ञों का छात्र-छात्राओं के साथ सीधा संवाद स्‍थापित कराया जाए। 

कलेक्‍टर-कमिश्‍नर्स कांन्‍फ्रेंस के विभागवार बिन्‍दुओं की समीक्षा
-- 
 बैठक में कलेक्‍टर-कमिश्‍नर्स कॉन्‍फ्रेंस से संबंधित विभागों के बिन्‍दुओं की समीक्षा की गई। कलेक्‍टर ने निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुरूप विभागवार प्रगति की विस्‍तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्‍होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने अपने बिन्‍दुओं पर अद्यतन जानकारी रखें तथा प्राप्‍त निर्देशों का प्रभावी क्रियान्‍वयन सुनिश्चित करें। 

खण्‍ड स्‍तरीय बैठकों का आयोजन कर कानून व्‍यवस्‍था की करें समीक्षा 
--
 बैठक में गूगल मीट से जुडे समस्‍त एसडीएम को निर्देशित किया कि प्रति माह खण्‍ड स्‍तरीय बैठकों का आयोजन कर कानून व्‍यवस्‍था सहित शासकीय योजनाओं के क्रियान्‍वयन की प्रगति की समीक्षा की जाएं। 
 बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री आर.बी.सिण्‍डोस्‍कर सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
#ashoknagar

सीएम हेल्‍पलाइन की शिकायतों का निराकरण तथ्‍यात्‍मक एवं गुणवत्‍तापूर्वक करें-कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित -- सीएम हेल्‍पलाइन की शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारी तथ्‍यात्‍मक एवं गुणवत्‍तापूर्वक करें। लंबित शिकायतों के निराकरण में अनावश्‍यक विलंबन न हो। इस आशय के निर्देश कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने सोमवार कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान जिला अधिकारियों को दिए। सीएम हेल्‍पलाइन की 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करें -- कलेक्‍टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्‍पलाइन की 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिक न हो,बल्कि आवेदकों से संवाद स्‍थापित कर उनकी समस्‍याओं का वास्‍तविक समाधान किया जाए। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। साथ ही पेनाल्‍टी अधिरोपित की जाएगी। जनुसनवाई के आवेदनों की समीक्षा -- बैठक में कलेक्‍टर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण की विस्‍तृत समीक्षा की गई। उन्‍होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की महत्‍वपूर्ण व्‍यवस्‍था है,जिसके माध्‍यम से आमजन अपनी समस्‍याएं प्रशासन के समक्ष रखते हैं। प्रत्‍येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार त्‍वरित कार्यवाही की जाए। शासकीय अभियानों के संबंध में स्‍कूलों एवं कॉलेजों में कार्यशालाओं का किया जाए आयोजन -- कलेक्‍टर ने जिले के सभी कॉलेजों एवं स्‍कूलों में शासकीय अभियानों के संबंध में जनजागरूकता लाने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए। कार्यशालाओं में नशामुक्ति,साइबर,न्‍याय संहिता,सड़क सुरक्षा,राहवीर योजना,जल संरक्षण विषयों से संबंधित विषय विशेषज्ञों का छात्र-छात्राओं के साथ सीधा संवाद स्‍थापित कराया जाए। कलेक्‍टर-कमिश्‍नर्स कांन्‍फ्रेंस के विभागवार बिन्‍दुओं की समीक्षा -- बैठक में कलेक्‍टर-कमिश्‍नर्स कॉन्‍फ्रेंस से संबंधित विभागों के बिन्‍दुओं की समीक्षा की गई। कलेक्‍टर ने निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुरूप विभागवार प्रगति की विस्‍तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्‍होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने अपने बिन्‍दुओं पर अद्यतन जानकारी रखें तथा प्राप्‍त निर्देशों का प्रभावी क्रियान्‍वयन सुनिश्चित करें। खण्‍ड स्‍तरीय बैठकों का आयोजन कर कानून व्‍यवस्‍था की करें समीक्षा -- बैठक में गूगल मीट से जुडे समस्‍त एसडीएम को निर्देशित किया कि प्रति माह खण्‍ड स्‍तरीय बैठकों का आयोजन कर कानून व्‍यवस्‍था सहित शासकीय योजनाओं के क्रियान्‍वयन की प्रगति की समीक्षा की जाएं। बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री आर.बी.सिण्‍डोस्‍कर सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026