सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण तथ्यात्मक एवं गुणवत्तापूर्वक करें-कलेक्टर श्री साकेत मालवीय
कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित
--
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारी तथ्यात्मक एवं गुणवत्तापूर्वक करें। लंबित शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक विलंबन न हो। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने सोमवार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान जिला अधिकारियों को दिए।
सीएम हेल्पलाइन की 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करें
--
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिक न हो,बल्कि आवेदकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का वास्तविक समाधान किया जाए। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। साथ ही पेनाल्टी अधिरोपित की जाएगी।
जनुसनवाई के आवेदनों की समीक्षा
--
बैठक में कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की महत्वपूर्ण व्यवस्था है,जिसके माध्यम से आमजन अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखते हैं। प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही की जाए।
शासकीय अभियानों के संबंध में स्कूलों एवं कॉलेजों में कार्यशालाओं का किया जाए आयोजन
--
कलेक्टर ने जिले के सभी कॉलेजों एवं स्कूलों में शासकीय अभियानों के संबंध में जनजागरूकता लाने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए। कार्यशालाओं में नशामुक्ति,साइबर,न्याय संहिता,सड़क सुरक्षा,राहवीर योजना,जल संरक्षण विषयों से संबंधित विषय विशेषज्ञों का छात्र-छात्राओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कराया जाए।
कलेक्टर-कमिश्नर्स कांन्फ्रेंस के विभागवार बिन्दुओं की समीक्षा
--
बैठक में कलेक्टर-कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस से संबंधित विभागों के बिन्दुओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुरूप विभागवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने अपने बिन्दुओं पर अद्यतन जानकारी रखें तथा प्राप्त निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
खण्ड स्तरीय बैठकों का आयोजन कर कानून व्यवस्था की करें समीक्षा
--
बैठक में गूगल मीट से जुडे समस्त एसडीएम को निर्देशित किया कि प्रति माह खण्ड स्तरीय बैठकों का आयोजन कर कानून व्यवस्था सहित शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की जाएं।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्त कलेक्टर श्री आर.बी.सिण्डोस्कर सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
#ashoknagar