टीकमगढ़: दिगौड़ा में बाइक की टक्कर से घायल हुई एक वृद्ध महिला, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
टीकमगढ़ के दिगौड़ा में एक वृद्ध महिला घायल हो गई। घायल वृद्ध महिला का नाम बेटीबाई अहिरवार बताया गया है। परिजन का कहना है कि महिला घर के बाहर बैठ कर आग से हाथ सेक रही थी, इसी दौरान एक बाइक चालक ने बाइक से महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।