टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया, 335 वाहनों की जाँच की गई, 53 चालान किए गए
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के पालन हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई। पुलिस द्वारा कुल 335 वाहनों को चेक किया गया। सगन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 53 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की और 17600 समन शुल्क वसूला।