टीकमगढ़: बानपुर गांव में अलाव तापते समय 80 वर्षीय बुजुर्ग के कपड़ों में लगी आग, हाथ-पैर झुलसे
शीत लहर और भारी ठंड में आग तापने के दौरान आपकी एक लापरवाही आपके लिए घातक साबित हो सकती है। ताजा मामला बानपुर गांव से सामने आया है जहां पर एक 80 वर्षीय वृद्ध के कपड़ों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से वृद्ध के हाथ पैर झुलस गए। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।