टीकमगढ़: ज़िले में पुलिस ने पैदल भ्रमण करते हुए असामाजिक तत्वों पर रखी नजर, गुंडे-बदमाशों को किया चेक
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन मे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में पैदल भ्रमण किया गया और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई। पुलिस ने गुंडा निगरानी बदमाश पूर्व में चोरी के अपराधों में पकड़े गए चोरों को चेक किया एवं वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस ने युवाओं से किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल न होने की अपील की।