टीकमगढ़: हजूरी नगर गांव के पास सड़क हादसा, दो व्यक्ति और दो बच्चे घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
हजूरी नगर गांव के पास शनिवार को चार लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना में दो व्यक्ति और दो बच्चे घायल हुए हैं। सुट्टा गांव निवासी व्यक्ति अपने भाई और दो बच्चों के साथ बाइक से अपने गांव से कुमहेड़ी गांव की ओर जा रहा था रास्ते में हजूरी नगर गांव के पास उनकी एक साइकिल से टक्कर हो गई जिससे चारों लोग घायल हो गए। एंबुलेंस में चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।