टीकमगढ़: मालपीथा गांव में व्यक्ति के साथ मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
मालपीथा गांव मे एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। घायल व्यक्ति का नाम अरविंद बताया गया है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति गांव में एक गोलू नाम के शख्स को देखने के लिए जा रहा था जो बीमार था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक कर बेवजह उसके साथ जमकर मारपीट कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायलहो गया। घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचारकिया जा रहा है