चकरनगर: पत्रकार आनंद पांडेय की माता जी का निधन, शोक की लहर
शिक्षक कॉलोनी निवासी पत्रकार आनंद पांडेय की 68 वर्षीय माता रेखा पांडेय का रविवार सुबह करीब 7बजे अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता जगत समेत कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। रेखा पांडेय स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त थीं। उनके निधन से परिजनों और परिचितों में शोक व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव झींझक के पास कारकारपुर किया जाएगा।