कोरांव: एसडीएम ठाकुर प्रसाद ने देवघाट बेलन नदी पर बने पुल का निरीक्षण कर आई दरार व क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत के निर्देश दिए
कोरांव के उप जिलाधिकारी ठाकुर प्रसाद ने शुक्रवार सुबह देवघाट स्थित बेलन नदी पर बने पुल का निरीक्षण किया। हाल ही में आई बाढ़ के कारण पुल में दरारें आ गई हैं और इसकी रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए हैं। बुधवार को क्षेत्र में हुई भारी बारिश और मिर्जापुर स्थित अदवा डैम से पानी छोड़ा।