Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर के खिलाफ फिर गरजा विरोध, पूर्व मेयर प्रत्याशी ललित जोशी बोले– 'यह स्मार्ट नहीं, लुटेरा मीटर' हल्द्वानी। शहर में स्मार्ट बिजली मीटरों को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को हल्द्वानी के पूर्व मेयर प्रत्याशी ललित जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग एसडीएम कोर्ट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सरकार एवं संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिल पहले की तुलना में काफी अधिक आ रहे हैं, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लोगों ने स्मार्ट मीटर योजना की निष्पक्ष जांच कराए जाने और बढ़े हुए बिलों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस दौरान ललित जोशी ने सरकार और बिजली विभाग पर निशाना साधते हुए कहा कि "यह स्मार्ट मीटर नहीं, बल्कि लुटेरा मीटर है। इससे जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है।" उन्होंने कहा कि शुरू से ही इस योजना का विरोध किया जा रहा है, लेकिन जनता की शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ललित जोशी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही स्मार्ट मीटरों से जुड़े मामलों का समाधान नहीं किया गया और लोगों को राहत नहीं मिली, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब जनता चुप नहीं बैठेगी और अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों ने स्मार्ट मीटर योजना की समीक्षा, बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच तथा उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग करते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की। सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त कर उचित स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया। अब देखना होगा कि प्रशासन और बिजली विभाग जनता की इन मांगों पर क्या कदम उठाते हैं और स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ते विरोध के बीच क्या कोई नया निर्णय सामने आता है।#Haldwani #SmartMeter #SmartMeterProtest #LalitJoshi #ElectricityBill #Uttarakhand #HaldwaniNews #Nainital #UttarakhandNews #I7News #BreakingNews #Protest #BijliVibhag #CityMagistrate #PublicVoice #SmartMeterIssue #LatestNews #ViralNews #IndiaNews #I7NewsNainital

Haldwani, Nainital | Jul 11, 2026

MORE NEWS

हल्द्वानी-नैनीताल सड़क मार्ग के वल्दियाखान क्षेत्र में सड़क पर चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। संयोगवश उस समय मार्ग से गुजर रहे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके से ही जिला आपदा प्रबंधन, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल पेड़ हटाकर यातायात बहाल करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सड़क पर फंसे यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की और दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षा के मद्देनजर पेड़ के नीचे या किनारे से निकलने से रोका। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से मार्ग को जल्द सुचारू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है।

#Nainital #Haldwani #Baldiyakhan #DeepakRawat #Kumaon #BreakingNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #RoadBlock #TrafficUpdate #MonsoonUpdate #DisasterManagement #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #HaldwaniExpressNews #InstagramReels #YouTubeShorts #FacebookReels #IndiaNews

हल्द्वानी-नैनीताल सड़क मार्ग के वल्दियाखान क्षेत्र में सड़क पर चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। संयोगवश उस समय मार्ग से गुजर रहे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके से ही जिला आपदा प्रबंधन, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल पेड़ हटाकर यातायात बहाल करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सड़क पर फंसे यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की और दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षा के मद्देनजर पेड़ के नीचे या किनारे से निकलने से रोका। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से मार्ग को जल्द सुचारू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है। #Nainital #Haldwani #Baldiyakhan #DeepakRawat #Kumaon #BreakingNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #RoadBlock #TrafficUpdate #MonsoonUpdate #DisasterManagement #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #HaldwaniExpressNews #InstagramReels #YouTubeShorts #FacebookReels #IndiaNews

Haldwani, Nainital | Aug 2, 2026

हल्द्वानी नैनीताल मार्ग पर बलिया खान के पास एक विशालकाय गिरने की सूचना के बाद जैसे ही कुमाऊं आयु दीपक रावत ने इसकी सूचना दी। @QRT आपदा टीम ने तुरंत  रिस्पांस दिखया #apdaa #nainital #IASDEEPAKRAWAT  #QRT  #roadclosed

हल्द्वानी नैनीताल मार्ग पर बलिया खान के पास एक विशालकाय गिरने की सूचना के बाद जैसे ही कुमाऊं आयु दीपक रावत ने इसकी सूचना दी। @QRT आपदा टीम ने तुरंत रिस्पांस दिखया #apdaa #nainital #IASDEEPAKRAWAT #QRT #roadclosed

Haldwani, Nainital | Aug 2, 2026

2026 में नैनीताल आ रहे हैं? तो पहले जान लीजिए ये नया नियम,🚨ये जानकारी की मिस तो पछताओगे...
#nainitalnews #nainitalpolice #nainitalroad #nainitaldiaries❤️ #nainitalrules

2026 में नैनीताल आ रहे हैं? तो पहले जान लीजिए ये नया नियम,🚨ये जानकारी की मिस तो पछताओगे... #nainitalnews #nainitalpolice #nainitalroad #nainitaldiaries❤️ #nainitalrules

Haldwani, Nainital | Aug 2, 2026