कटघोरा: कटघोरा के राजा की शोभायात्रा में शराबी का हुड़दंग, पुलिस से बदसलूकी के बाद निकला पैदल जुलूस
Katghora, Korba | Sep 10, 2026 कोरबा के कटघोरा में गणेश उत्सव के दौरान निकली ‘कटघोरा का राजा’ की भव्य शोभायात्रा में शराबी युवक को हुड़दंग करना भारी पड़ गया। शराब के नशे में युवक शोभायात्रा के दौरान गाली-गलौज और हंगामा कर रहा था।पुलिस आरक्षक ने जब उसे ऐसा करने से मना किया, तो युवक ने आरक्षक के साथ ही हुज्जतबाजी शुरू कर दी और पुलिस के साथ बदसलूकी की।