दनकौर: हादसों की नहर बनी खेरली नहर, 8 वर्षीय ममता डूबी; प्रशासन ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
दनकौर क्षेत्र की खेरली नहर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। 8 वर्षीय ममता नहर में डूब गई, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, पीएसी, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और बच्ची की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। नहर में तलाश अभियान जारी है।
#Dankaur #KherliCanal #BreakingNews #GautamBuddhNagar #RescueOperation #FireBrigade #UPPolice #SDM #Mamta #NCRExpressNews #NoidaNews #GreaterNoidaNews #UttarPradeshNews #LatestNews #HindiNews