पंडारक: पंडारक के दरबे गांव में मंदिर प्राणप्रतिष्ठा में पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह, ग्रामीणों में उत्साह
Pandarak, Patna | Apr 23, 2026 पंडारक प्रखंड के दरबे गांव में गुरुवार को नवनिर्मित भवन में राम जानकी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा धूम धाम से की गई। इस यज्ञ में मोकामा विधायक अनंत सिंह भी पहुंचे। यज्ञ के आयोजक एवं राम जानकी मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा समिति के सदस्य अमित माधव ने लगभग 2 बजे बताया कि पूरे गांव में भक्तिमय माहौल है युवा और स्त्रियां बहुत ही उत्साहित है।