कोंडागांव: जिला पंचायत के सभा कक्ष में लखपति दीदी योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए में कार्यशाला का आयोजन
लखपति दीदी ‘‘पहल‘‘ अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान‘‘ के तहत कोंडागांव के जिला पंचायत के सभा कक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला पंचायत CEO अविनाश भोई ने कार्यशाला महिलाओं को समृद्ध बनाने के लिए संचालित लखपति दीदी योजना के तहत विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के संबंध में मंथन किया गया।