कोंडागांव: एसपी ने इरागांव थाने का किया गया वार्षिक निरीक्षण, अधिकारी एवं कर्मचारियों की सुनी समस्याएँ
कोंडागांव एसपी वाय.अक्षय कुमार ने थाना इरागाँव का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के समस्त अभिलेख, मालखाना,रिकार्ड रूम,बंदीगृह एवं थाने में उपलब्ध आर्म्स एम्युनेशन का निरीक्षण कर रख-रखाव करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिया गया।एसपी ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से रूबरू होकर सभी की समस्याएं सुनकर जल्द समाधन करने का आश्वासन दिये।