कोंडागांव: लंजोड़ा स्कूल पुल के पास NH-30 में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की हुई मौत
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 लांजोड़ा में पुल के पास बीती रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। 27 जून को मिली जानकारी अनुसार कोसागाँव निवासी 24 वर्षीय तुलाराम नेताम अपने चचेरे भाई के साथ शादी समारोह में शामिल होने अलीबेड़ा गया हुआ था वापस आते वक्त अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।