कोंडागांव: शिशुमंदिर स्कूल के पास NH30 में सड़क पार कर रहे युवक की बाइक से हुई टक्कर, हादसे में तीन लोग घायल,जिला अस्पताल में भर्ती
जिला मुख्यालय स्थित शिशु मंदिर स्कूल के पास आज दोपहर एनएच 30 में एक सड़क हादसा हो गया है जिसमें तीन लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है मालाकोट निवासी चैतराम नेताम अपने ट्रैक्टर रिपेयरिंग के काम से कोंडागांव आया हुआ था वही शिशु मंदिर के पास सड़क पार कर रहा था उसी दौरान रायपुर नाका की ओर से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक भी घायल हो गए।