कुलपहाड़: जैतपुर में खाद न मिलने से किसानों ने कुलपहाड़ मार्ग पर किया जाम
महोबा जिले के जैतपुर में खाद न मिलने से किसानों ने कुलपहाड़ मार्ग पर जाम लगा दिया। सुबह चार बजे से लाइन में लगे महिला-पुरुष किसानों ने खाद की किल्लत और टोकन वितरण में अव्यवस्था से नाराज होकर सड़क पर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्ती दिखाकर जाम खुलवाया और अपनी मौजूदगी में टोकन बंटवाए। बुवाई के सीजन में खाद न मिलने से किसान खासे परेशान हैं।