पैलानी: चिल्ला कस्बे के पास ट्रक के पेंड़ से टकराने में खलासी की मौत का मामला, ट्रक चालक के खिलाफ FIR दर्ज
Pailani, Banda | Aug 12, 2024 बांदा के चिल्ला कस्बे के पास 26 जुलाई की रात में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गया था। जिसमें मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले एक दिवस पांडेय नाम के खलासी की मौत हो गई थी। वही मृतक के पिता रमेश पांडेय ने ट्रक के चालक कृष्ण कुमार त्रिपाठी के खिलाफ लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाने का आरोप लगाते हुए अब मामला दर्ज कराया है।