जमुई: शिक्षा विभाग ने 25 तक प्रखंडों में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए शत प्रतिशत अपार आईडी कार्ड बनाने का दिया निर्देश
Jamui, Jamui | Jan 21, 2025 जिले के शिक्षा विभाग द्वारा छात्र छात्राओं का अपार आईडी व बनाने को लेकर सख्त निर्देश के बावजूद भी जिले में अपार आईडी कार्ड बनाने में पदाधिकारियों एवं विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा सक्रियता नहीं दिखाई जा रही है। जिले में अपार आईडी कार्ड बनाने की धीमी गति एवं बरती जा रही शिथिलता पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार की शाम 4 बजे डीईओ ने निर्देश दिया है।