लिधौरा: मऊ बुजुर्ग: पत्नी से मारपीट करने पर दिगौड़ा पुलिस ने युवक को पकड़कर कोर्ट में पेश किया
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ बुजुर्ग में पत्नी के साथ विवाद और मारपीट करने वाले युवक भूपेंद्र अहिरवार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पीड़िता संध्या अहिरवार की शिकायत पर पुलिस ने युवक को थाने बुलाकर समझाइश दी, लेकिन वह नहीं माना और थाने के सामने ही फिर विवाद करने लगा। इसके बाद पुलिस ने शांति भंग की आशंका पर युवक के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की