डुमरांव: महाराजा कोठी के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने अखबार विक्रेता को टक्कर मारी, हुआ घायल
Dumraon, Buxar | Feb 8, 2025 एनएच 922 पर महाराजा कोठी के पास रांग साइड से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो के धक्के से एक अखबार विक्रेता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना शनिवार दोपहर 2 बजे की है। इसकी सूचना मिलते ही तत्काल नया भोजपुर थाने की पुलिस उसे इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गई। जहां, जख्मी का प्राथमिक इलाज किया।