लखीसराय: लखीसराय जिले के सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
शनिवार अपराह्न 12:40 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को लखीसराय जिले के सभी थानों में रॉल- कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.बैठक में थानाध्यक्षों ने पुलिस पदाधिकारी के कामकाज की समीक्षा की और लंबित मामले के निपटारे,अपराध पर नियंत्रण, गश्ती व्यवस्था और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर निर्देश दिए.