Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
Firozabad
Agra
usr20446412
BUDHA MAL AND SON’S JEWELLERS ADDRESS - BUDHA MAL EMPIRE AIMA , NEAR - YAMINI HOTEL PALAMPUR , DIST - KANGRA (H.P) 📱- 98167- 33444, 94599-77777
Dharwala, Chamba
| Oct 8, 2026
MORE NEWS
भाजपा मंडल चौरासी की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश मंडल अध्यक्ष अंगरेज कपूर की अध्यक्षता में हुई बैठक, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर हुआ विस्तृत विचार-विमर्श हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर। पांगी-भरमौर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल चौरासी की संगठनात्मक मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष अंगरेज कपूर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ बनाने, आगामी कार्ययोजनाओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरियाल, जिला सह प्रभारी रमेश राणा तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मंडल के पदाधिकारियों, जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आपसी तालमेल और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता से ही संगठन को नई मजबूती मिलती है। ऐसे में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिलकर पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ कार्य करने पर जोर दिया। मिशन 2027 के मद्देनजर पांगी-भरमौर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की संगठनात्मक सक्रियता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के लक्ष्यों की दिशा में काम करने का संदेश दिया गया।
Dharwala, Chamba | Oct 9, 2026
हिमाचल का गौरव बना पालमपुर का बुड्ढा मल एंड सन्स ज्वेलर्स, मुंबई में मिला प्रतिष्ठित बिजनेस अवॉर्ड 2026 अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने प्रदान किया सम्मान, 70 वर्षों से अधिक की विरासत और ग्राहकों के अटूट विश्वास को मिली राष्ट्रीय मंच पर पहचान
Dharwala, Chamba | Oct 9, 2026
सर्दियों में जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग अलर्ट, आग की सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम डीएफओ रजनीश महाजन ने लोगों से की सहयोग की अपील, पंचायतों से स्कूल-कॉलेजों तक चलाया जा रहा जागरूकता अभियान; वन्यजीवों के लिए जंगलों में ही भोजन उपलब्ध करवाने पर भी जोर
Dharwala, Chamba | Oct 9, 2026
Breaking news शिमला: रामपुर के कराली में HRTC बस पलटी, कई यात्रियों के घायल होने की सूचना राहत-बचाव कार्य जारी
Dharwala, Chamba | Oct 9, 2026
चंबा के चुराह में ओले गिरने से मटर की फसल बर्बाद
Dharwala, Chamba | Oct 9, 2026
सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांधा में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का भव्य समापन, स्वयंसेवियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
Dharwala, Chamba | Oct 8, 2026
भरमौर में लगातार खराब हो रही बसों से चरमराई परिवहन व्यवस्था, तीन बसें रास्तों में खड़ी खनी, सुप्पा और पट्टी मार्ग पर बसें खराब होने से ग्रामीण परेशान, नई बसें भेजने की उठी मांग हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में परिवहन निगम की बसों के लगातार खराब होने से ग्रामीण क्षेत्रों की परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के खनी, सुप्पा और पट्टी मार्ग पर परिवहन निगम की तीन बसें खराब होने के कारण रास्तों में खड़ी हैं। इससे इन मार्गों पर नियमित बस सेवा प्रभावित होने के साथ स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खनी मार्ग पर परिवहन निगम की मिनी बस पिछले करीब एक सप्ताह से मामूली खराबी के कारण खड़ी है। बस के लंबे समय से सड़क किनारे खड़े रहने के कारण इस मार्ग पर आने-जाने वाले ग्रामीणों को वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। वहीं, सुप्पा मार्ग पर वीरवार सुबह परिवहन निगम की बस पुलन गांव के समीप खराब हो गई। बस ऐसे स्थान पर खराब हुई, जहां सड़क की चौड़ाई बेहद कम होने के कारण मोटरसाइकिल तक निकालने में दिक्कत हो रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की स्थिति पहले से ही चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। पुलन के समीप पहाड़ी दरकने के बाद लोक निर्माण विभाग के मजदूरों ने नई पहाड़ी को काटकर काफी मुश्किल से छोटे वाहनों के निकलने योग्य रास्ता तैयार किया, जिसके बाद क्षेत्र के लोगों का भरमौर से आवागमन शुरू हो पाया। ऐसे में सड़क के संकरे हिस्से में बस खराब होने से यातायात प्रभावित होने के साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी हुई है। इसी तरह पट्टी बस स्टैंड के बाद भी परिवहन निगम की एक बस पिछले तीन दिनों से खराब हालत में खड़ी है। तीन अलग-अलग मार्गों पर बसों के खराब होने से ग्रामीणों में परिवहन निगम की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि भरमौर जैसे दुर्गम और जनजातीय क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन लोगों की रोजमर्रा की जरूरत है। यहां की भौगोलिक परिस्थितियों और संकरी व कठिन सड़कों को देखते हुए पुरानी या बार-बार खराब होने वाली बसों के बजाय ऐसी बसें भेजी जानी चाहिए, जो इन मार्गों की परिस्थितियों के अनुकूल हों। लोगों ने परिवहन निगम के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि खराब बसों को शीघ्र हटाकर उनकी जगह नई और बेहतर स्थिति वाली बसें उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो और सड़क पर किसी तरह की अप्रिय घटना की स्थिति उत्पन्न न हो। उधर, अड्डा प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि खनी, सुप्पा और पट्टी मार्ग पर बसों के खराब होने की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
Dharwala, Chamba | Oct 8, 2026
कार्तिक स्वामी कुगती
Dharwala, Chamba | Oct 8, 2026