खरसावां: आमदा में सावन महोत्सव में झूमीं महिलाएं, नृत्य-संगीत और खेलों का उठाया लुत्फ
खरसावां प्रखंड अंतर्गत आमदा में महिलाओं ने सोमवार शाम लगभग 6 बजे सावन महोत्सव को उत्साह और उमंग के साथ मनाया. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से नृत्य-संगीत का आनंद लिया और सावन के गीतों पर जमकर झूमीं. इस दौरान कई महिलाओं ने सोलो परफॉर्मेंस प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. महोत्सव में मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन क