उचकागांव: उचकागांव के जोगवा गांव में बच्चों के झगड़े के बाद मां-बेटे पर जानलेवा हमला
उचकागांव थाना क्षेत्र के जोगवा गांव में बच्चों के झगड़ा को लेकर कुछ लोगों ने अपने दरवाजे पर बैठी 42 वर्षीय महिला सानतारा खातून पर लाठी, डंडे, लोहे के रड व तलवार से हमला कर बूरी तरह से घायल कर दिया। बीच बचाव में आए उनके बेटा इरफान राय के सर पर लोहे के रड से हमला कर बुरी तरीके से घायल कर दिया गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।