मोहम्मदगंज: अवैध बालू ढुलाई पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त
पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार बताया जाता है की मंगलवार की रात हुसैनाबाद एसडीपीओ आईपीएस दिव्यांश शुक्ल के नेतृत्व में यह कार्रवाई मोहम्मदगंज-कादलकुर्मी मुख्य पथ स्थित स्टेशन मोड़ के समीप की गई।