उत्तराखंड के Governor ने देखी Vinod Kapri की फिल्म ‘Payar’ (चिता) | 30 अक्टूबर को होगी Release
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने देहरादून में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार विनोद कापड़ी की बहुचर्चित फिल्म ‘पायर’ की विशेष स्क्रीनिंग में शिरकत की और फिल्म देखी।
30 अक्टूबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही यह फिल्म उत्तराखंड के पहाड़ों, पलायन, बुजुर्गों के अकेलेपन और पारिवारिक रिश्तों की एक भावनात्मक कहानी प्रस्तुत करती है।
फिल्म में 80 वर्षीय पदम सिंह कापड़ी और 70 वर्षीय हीरा देवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि दोनों कलाकारों ने इससे पहले कभी कैमरे के सामने अभिनय नहीं किया था।
‘पायर’ अब तक 18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है, जिनमें 15 सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार विनोद कापड़ी ने किया है। फिल्म 30 अक्टूबर 2026 को हिंदी और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।
इसके अलावा, फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग 14 से 17 अक्टूबर तक बेरीनाग, बागेश्वर और श्रीनगर गढ़वाल में भी आयोजित की जाएगी।
वीडियो पसंद आए तो LIKE करें, SHARE करें और ऐसी ही उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए चैनल को follow करना न भूलें।
#UttarakhandNews #DehradunNews #PairFilm #VinodKapri #Uttarakhand #उत्तराखंडसमाचार #पायरफिल्म #विनोदकापड़ी #देहरादून #UttarakhandCinema