उत्तराखंड की आज की 4 बड़ी खबरें | देहरादून सड़क हादसा, हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार, हरिद्वार में संदिग्ध मौत और बढ़ती साइबर ठगी।
📍 देहरादून | दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला के पास यूरिया से भरा ट्रक एक i20 कार पर पलट गया। हादसे में कपूर परिवार के तीन सदस्यों और कार चालक की मौत हो गई। छह साल का एक बच्चा घायल है।
📍 हल्द्वानी | बनभूलपुरा में नैनीताल पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
📍 हरिद्वार | मायापुर के एक होटल में रायवाला निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। पुलिस ने होटल का कमरा सील कर जांच शुरू कर दी है।
📍 उत्तराखंड साइबर क्राइम | पिछले पांच साल में प्रदेश में साइबर ठगी से ₹468 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ। इसी दौरान साइबर ठगी की शिकायतें सात गुना बढ़ीं।
उत्तराखंड की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें। आप किस