देहरादून: मातृशक्ति को बड़ा सम्मान | देहरादून में अभिनव थापर का भव्य कार्यक्रम | देखिए पूरी रिपोर्ट
देहरादून की कैंट विधानसभा के इंदिरा नगर स्थित रॉयल इन पैलेस वेडिंग पॉइंट में उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर द्वारा भव्य मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स, भोजन माताओं और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अभिनव थापर ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उन महिलाओं में है, जो निस्वार्थ भाव से समाज और देश की सेवा कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर उनके योगदान को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Follow करना न भूलें।
#AbhinavThapar #MatriShaktiSamman #Dehradun #CanttVidhansabha #UttarakhandCongress #Anganwadi #ASHAWorkers #MahilaSamman #UttarakhandNews #UK24X7News