नावकोठी: रमौली में गाय बांधने को लेकर विवाद, मारपीट में तीन घायल, मामला दर्ज
रमौली में गाय बांधने के विवाद में हुई मारपीट में तीन व्यक्ति जख्मी हो गए। जख्मी का इलाज पीएचसी में किया गया। वहीं गंभीर स्थिति के कारण पप्पू को सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया है। कौशल्या देवी ने थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के संतोष मंतोष दिलीप और ज्ञान चंद्र कुमार पर मारपीट करने और नगद सहित जेवर ले भागने का आरोप लगाकर नामजद किया है।