ऊंचाहार: धोबहा गाँव में ईट उठा ले जाने की बात कहने पर दंपती के साथ हुई मारपीट, पुलिस को दी गई तहरीर
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के धोबहा गाँव निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि, उसके सहन में रखी ईटों को पड़ोस के कुछ लोग उठाकर गायब कर देते थे।शनिवार को उनकी पत्नी अमरपती ने ईटों को उठा ले जाने की बात कही तो, आरोप है कि दोंनो लोगों ने पत्नी को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया और बीचबचाव करने पर हमें भी मारा पीटा।रविवार को पीड़ित ने तहरीर दी है।