मासूम हत्याकांड की जांच से लौट रहे एएसपी आलोक प्रसाद की कार नहर में गिरी, बड़ा हादसा टला
कानपुर देहात के सिकंदरा क्षेत्र में हादसा, पानी से भरी कार से सुरक्षित निकाले गए एएसपी और चालक
जितेंद्र गुप्ता✍️। बोल दो भारत
कानपुर देहात। कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में मासूम की हत्या की जांच कर लौट रहे अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आलोक प्रसाद की सरकारी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे बंबे (नहर) में जा गिरी, जिससे वाहन में पानी भर गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से एएसपी आलोक प्रसाद और चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दुर्घटना में सभी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
#KanpurDehat #ASPAlokPrasad #kanpurpolice #RoadAccident #BreakingNews #PoliceNews #Sikandra #UPPolice #AccidentNews #jalaun #spkanpurdehat #UttarPradesh #LatestNews #BolDoBharat #uttarpradesh #jalaunpolice
Orai, Jalaun | Aug 4, 2026