Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image

डीडवाना में सिलिकोसिस पीड़ितों व खान श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन डीडवाना।राजस्थान स्टेट माइन्स लेबर यूनियन की ओर से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र के सिलिकोसिस पीड़ितों और खान श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुखाराम चौधरी के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में नए जिले के प्रशासनिक और पोर्टल समायोजन में आ रही तकनीकी अड़चनों को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।यूनियन अध्यक्ष सुखाराम चौधरी ने बताया कि खनन और पत्थर तराशने के कार्य में लगे मजदूर सिलिकोसिस जैसी असाध्य बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नवगठित जिले में ई-मित्र पोर्टल पर सिलिकोसिस पेंशन का विकल्प प्रदर्शित नहीं होने के कारण पात्र श्रमिकों की पेंशन शुरू नहीं हो पा रही है। इसके चलते पीड़ित परिवारों के बच्चों को मिलने वाली 'पालनहार योजना' का लाभ भी रुक गया है। इसके अलावा, जनाधार पोर्टल पर सिलिकोसिस प्रमाण पत्र अपडेट करने की कोई सुविधा नहीं होने से पेंशन सत्यापन में बड़ी अड़चन आ रही है।ज्ञापन में यह मुद्दा भी उठाया गया कि सिलिकोसिस पीड़ित मरीज की मृत्यु के बाद जब परिजन आवेदन करते हैं, तो पोर्टल पर "जनाधार में डाटा का मिलान सही नहीं है" का मैसेज आ जाता है। इस तकनीकी त्रुटि के कारण आश्रितों को सरकारी आर्थिक सहायता और पेंशन का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है।मांग की गई कि आईटी मैपिंग और पोर्टल आईडी नवगठित जिला डीडवाना-कुचामन की सिलिकोसिस पोर्टल पर जल्द से जल्द आईटी मैपिंग करवाई जाए, ताकि 31 मार्च 2025 के बाद की स्वीकृतियां नए जिले की आईडी से निर्बाध रूप से जारी हो सकें। सत्यापन की सुविधा जिला स्तर पर: जनाधार और सिलिकोसिस पेंशन से जुड़ी समस्याओं के निवारण की व्यवस्था जिला स्तर (मुख्यालय) पर ही की जाए, जिससे पीड़ितों को दूर-दराज के दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।नियमित समीक्षा बैठकें: अन्य जिलों की तर्ज पर डीडवाना-कुचामन में भी सिलिकोसिस पीड़ितों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन द्वारा समय-समय पर नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएं।यूनियन ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इन तकनीकी व प्रशासनिक समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कर सिलिकोसिस पीड़ित जीवित श्रमिकों और दिवंगतों के आश्रित परिवारों को राहत प्रदान की जाए।

Didwana, Nagaur | Aug 14, 2026

MORE NEWS

*जिला कलक्टर ने किया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का उद्घाटन*

*कौशल विकास एवं स्वरोजगार का मिलेगा प्रशिक्षण*

डीडवाना-कुचामन, 14 अगस्त। 
यूको आरसेटी डीडवाना-कुचामन का उद्घाटन शुक्रवार को जिला कलेक्टर श्री अवधेश मीणा द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में  नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मोहित चौधरी,महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र हरेन्द्र बेनीवाल एवं राजीविका प्रतिनिधि के साथ यूको बैंक से सहायक महाप्रबंधक विकास कुमार, मुख्य प्रबंधक राजेश वेदवाल अंचल कार्यालय, अजमेर उपस्थित रहे l

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अवधेश मीना छात्राओं से आरसेटी से प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया । इस दौरान नाबार्ड के प्रबंधक मोहित चौधरी  महिला सशक्तिकरण के लिए प्रशिक्षण की महत्ता के बारे में अवगत कराया । 

इस अवसर पर यूको आरसेटी डीडवाना-कुचामन का वर्चुअल उद्घाटन भी यूको बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (प्रभारी) और कार्यपालक निदेशक राजेन्द्र कुमार साबू, कार्यपालक निदेशक विजय एन कांबले द्वारा किया गया । इस दौरान उन्होंने  सामाजिक समानता एवं महिला आत्मनिर्भरता के बारे में प्रशिक्षण कार्यक्रम की महत्ता बताई एवं सुचारू संचालन की अपेक्षा की l

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) जो कि प्रत्येक जिले में संचालित होता है का उद्देश्य विभिन्न प्रशिक्षण के माध्यम से जिले में रोजगार के अवसर हेतु कौशल विकसित करना है और यह ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में, राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, नाबार्ड, जिला उद्योग केंद्र, राजीविका आदि के सहयोग से संचालित होता है l जिला डीडवाना कुचामन में आरसेटी यूको बैंक द्वारा प्रायोजित कर इस दिशा में प्रशिक्षण के लिए अग्रसर है l 

यूको बैंक से अग्रणी जिला प्रबंधक  नवेन्दु चौधरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं यूको बैंक के सौजन्य से क्षेत्र में इस सामाजिक सहभागिता के लिए कटिबद्धता प्रकट की l

आरसेटी डीडवाना-कुचामन निदेशक जितेन्द्र कुमार शर्मा ने संस्थान द्वारा संचालित सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा एवं लाभ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यूको आरसेटी डीडवाना द्वारा वर्तमान में जूनियर ब्यूटी प्रैक्टीसनर कोर्स संचालित है जिसमें 32 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे है।संस्थान द्वारा आगामी समय में सीसीटीवी कैमरा, महिला कपड़ा सिलाई, इलेक्ट्रिशियन, जूट प्रोडक्ट उद्यमी, पशुपालन एवं अन्य प्रशिक्षण आयोजित होने है, जिनका लाभ जिला डीडवाना कुचामन एवं आसपास के क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर का लाभ मिलेगा

इस दौरान कार्यक्रम में यूको बैंक डीडवाना शाखा प्रबंधक  दीपक कुमावत,आरसेटी अनुदेशक  महिपाल,राजेन्द्र स्वामी, कार्यालय सहायक तरुण खंडेलवाल, विनोद कुमावत, सहायक कमल किशोर कार्यक्रम में मौजूद रहे  l

*जिला कलक्टर ने किया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का उद्घाटन* *कौशल विकास एवं स्वरोजगार का मिलेगा प्रशिक्षण* डीडवाना-कुचामन, 14 अगस्त। यूको आरसेटी डीडवाना-कुचामन का उद्घाटन शुक्रवार को जिला कलेक्टर श्री अवधेश मीणा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मोहित चौधरी,महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र हरेन्द्र बेनीवाल एवं राजीविका प्रतिनिधि के साथ यूको बैंक से सहायक महाप्रबंधक विकास कुमार, मुख्य प्रबंधक राजेश वेदवाल अंचल कार्यालय, अजमेर उपस्थित रहे l कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अवधेश मीना छात्राओं से आरसेटी से प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया । इस दौरान नाबार्ड के प्रबंधक मोहित चौधरी महिला सशक्तिकरण के लिए प्रशिक्षण की महत्ता के बारे में अवगत कराया । इस अवसर पर यूको आरसेटी डीडवाना-कुचामन का वर्चुअल उद्घाटन भी यूको बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (प्रभारी) और कार्यपालक निदेशक राजेन्द्र कुमार साबू, कार्यपालक निदेशक विजय एन कांबले द्वारा किया गया । इस दौरान उन्होंने सामाजिक समानता एवं महिला आत्मनिर्भरता के बारे में प्रशिक्षण कार्यक्रम की महत्ता बताई एवं सुचारू संचालन की अपेक्षा की l ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) जो कि प्रत्येक जिले में संचालित होता है का उद्देश्य विभिन्न प्रशिक्षण के माध्यम से जिले में रोजगार के अवसर हेतु कौशल विकसित करना है और यह ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में, राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, नाबार्ड, जिला उद्योग केंद्र, राजीविका आदि के सहयोग से संचालित होता है l जिला डीडवाना कुचामन में आरसेटी यूको बैंक द्वारा प्रायोजित कर इस दिशा में प्रशिक्षण के लिए अग्रसर है l यूको बैंक से अग्रणी जिला प्रबंधक नवेन्दु चौधरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं यूको बैंक के सौजन्य से क्षेत्र में इस सामाजिक सहभागिता के लिए कटिबद्धता प्रकट की l आरसेटी डीडवाना-कुचामन निदेशक जितेन्द्र कुमार शर्मा ने संस्थान द्वारा संचालित सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा एवं लाभ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यूको आरसेटी डीडवाना द्वारा वर्तमान में जूनियर ब्यूटी प्रैक्टीसनर कोर्स संचालित है जिसमें 32 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे है।संस्थान द्वारा आगामी समय में सीसीटीवी कैमरा, महिला कपड़ा सिलाई, इलेक्ट्रिशियन, जूट प्रोडक्ट उद्यमी, पशुपालन एवं अन्य प्रशिक्षण आयोजित होने है, जिनका लाभ जिला डीडवाना कुचामन एवं आसपास के क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर का लाभ मिलेगा इस दौरान कार्यक्रम में यूको बैंक डीडवाना शाखा प्रबंधक दीपक कुमावत,आरसेटी अनुदेशक महिपाल,राजेन्द्र स्वामी, कार्यालय सहायक तरुण खंडेलवाल, विनोद कुमावत, सहायक कमल किशोर कार्यक्रम में मौजूद रहे l

Didwana, Nagaur | Aug 14, 2026

जिला कलक्टर ने की जिले के शहरी निकायों के कार्यों व योजनाओं की समीक्षा

आमजन से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के दिये निर्देश

डीडवाना-कुचामन, 14 अगस्त। 
जिले के नगरीय निकायों के कार्यों व योजनाओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। 

बैठक में जिला कलक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन, लंबित पट्टा पत्रावलियों, मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना, शहरी सेवा शिविर, संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों सहित विभिन्न कार्यों व योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। 

उन्होंने सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में  आमजन से जुड़ी समस्याओं यथा साफ- सफाई व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाईट की समस्या, आवरा पशुओं की रोकथाम तथा जलभराव को रोकने के लिए निर्देश दिए। 

जिला कलक्टर ने निकायवार कार्यों व योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर सभी अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड में मॉनिटरिंग करने, शहरी क्षेत्रों में बस स्टैंड सहित प्रमुख चौराहों व सर्किल पर पर्याप्त सफाई व लाईट की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। 

उन्होंने अन्नपूर्णा रसोई के संचालन की स्थिति, जल संचय जन भागीदारी अभियान के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक कार्य प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार सहित सभी शहरी निकायों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर ने की जिले के शहरी निकायों के कार्यों व योजनाओं की समीक्षा आमजन से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के दिये निर्देश डीडवाना-कुचामन, 14 अगस्त। जिले के नगरीय निकायों के कार्यों व योजनाओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन, लंबित पट्टा पत्रावलियों, मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना, शहरी सेवा शिविर, संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों सहित विभिन्न कार्यों व योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में आमजन से जुड़ी समस्याओं यथा साफ- सफाई व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाईट की समस्या, आवरा पशुओं की रोकथाम तथा जलभराव को रोकने के लिए निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने निकायवार कार्यों व योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर सभी अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड में मॉनिटरिंग करने, शहरी क्षेत्रों में बस स्टैंड सहित प्रमुख चौराहों व सर्किल पर पर्याप्त सफाई व लाईट की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अन्नपूर्णा रसोई के संचालन की स्थिति, जल संचय जन भागीदारी अभियान के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक कार्य प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार सहित सभी शहरी निकायों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Didwana, Nagaur | Aug 14, 2026

डीडवाना में राष्ट्रनायक वीरवर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती धूमधाम से मनाई

प्रतिमा व स्मारक का हुआ अनावरण, अत्याधुनिक भवन का शिलान्यास मेधावी छात्र व भामाशाह सम्मानित

डीडवाना।हिम्मत छात्रावास मैनेजिंग कमेटी एवं राजपूत सभा के संयुक्त तत्वावधान में हिम्मत राजपूत छात्रावास प्रांगण में राष्ट्रनायक वीरवर दुर्गादास राठौड़ की 388 वीं जयंती हर्षोल्लास व समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में समाज बंधु पारंपरिक परिधानों में शामिल हुए और वीर दुर्गादास राठौड़ के चित्र व प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी उपस्थित रहे। मंच पर जितेंद्र सिंह जोधा, ठाकुर करणी सिंह एवं श्याम प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि भी विराजमान रहे।समारोह के दौरान अतिथियों ने वीरवर दुर्गादास राठौड़ की भव्य प्रतिमा एवं स्मारक का अनावरण किया। इसके साथ ही छात्रावास परिसर के प्रथम तल पर बनने वाले अत्याधुनिक भवन का विधिवत शिलान्यास किया गया। अतिथियों ने परिसर में निर्माणाधीन मां जगदंबा मंदिर का अवलोकन भी किया।आयोजन समिति के अध्यक्ष भँवर सिंह कोनियाड़ा, महासचिव जीवराज सिंह देवराठी एवं कोषाध्यक्ष राजेन्द्र पाल सिंह दूदौली ने बताया कि समारोह में शैक्षणिक व प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं का अभिनंदन किया गया। इसमें 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों, नीट आईआईटी में चयनित युवाओं और विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं संस्था के विकास में निरंतर योगदान देने वाले भामाशाहों को प्रशस्ति पत्र सौंपकर आभार जताया गया।समारोह में डीडवाना डीएसपी जेठूसिंह का जयपुर स्थानांतरण होने पर उनका विशेष सम्मान किया गया। वहीं भरतसिंह की टीम द्वारा मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह राठौड़ को महाराणा प्रताप का चित्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने वीर दुर्गादास राठौड़ के त्यागमय जीवन, स्वामीभक्ति और अदम्य साहस पर प्रकाश डालते हुए युवा पीढ़ी से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

डीडवाना में राष्ट्रनायक वीरवर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती धूमधाम से मनाई प्रतिमा व स्मारक का हुआ अनावरण, अत्याधुनिक भवन का शिलान्यास मेधावी छात्र व भामाशाह सम्मानित डीडवाना।हिम्मत छात्रावास मैनेजिंग कमेटी एवं राजपूत सभा के संयुक्त तत्वावधान में हिम्मत राजपूत छात्रावास प्रांगण में राष्ट्रनायक वीरवर दुर्गादास राठौड़ की 388 वीं जयंती हर्षोल्लास व समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में समाज बंधु पारंपरिक परिधानों में शामिल हुए और वीर दुर्गादास राठौड़ के चित्र व प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी उपस्थित रहे। मंच पर जितेंद्र सिंह जोधा, ठाकुर करणी सिंह एवं श्याम प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि भी विराजमान रहे।समारोह के दौरान अतिथियों ने वीरवर दुर्गादास राठौड़ की भव्य प्रतिमा एवं स्मारक का अनावरण किया। इसके साथ ही छात्रावास परिसर के प्रथम तल पर बनने वाले अत्याधुनिक भवन का विधिवत शिलान्यास किया गया। अतिथियों ने परिसर में निर्माणाधीन मां जगदंबा मंदिर का अवलोकन भी किया।आयोजन समिति के अध्यक्ष भँवर सिंह कोनियाड़ा, महासचिव जीवराज सिंह देवराठी एवं कोषाध्यक्ष राजेन्द्र पाल सिंह दूदौली ने बताया कि समारोह में शैक्षणिक व प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं का अभिनंदन किया गया। इसमें 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों, नीट आईआईटी में चयनित युवाओं और विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं संस्था के विकास में निरंतर योगदान देने वाले भामाशाहों को प्रशस्ति पत्र सौंपकर आभार जताया गया।समारोह में डीडवाना डीएसपी जेठूसिंह का जयपुर स्थानांतरण होने पर उनका विशेष सम्मान किया गया। वहीं भरतसिंह की टीम द्वारा मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह राठौड़ को महाराणा प्रताप का चित्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने वीर दुर्गादास राठौड़ के त्यागमय जीवन, स्वामीभक्ति और अदम्य साहस पर प्रकाश डालते हुए युवा पीढ़ी से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

Didwana, Nagaur | Aug 13, 2026

निकाय चुनाव को लेकर ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आयोजित

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिये गहनता से प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश

डीडवाना, 13 अगस्त 2026। आगामी निकाय चुनावों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय), डीडवाना-कुचामन के कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में निकाय चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं के साथ-साथ EVM हैंडलिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में जिले के 8 निकायों से कुल 32 मास्टर ट्रेनरों ने भाग लिया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर रघुवीर सिंह, टंवर सिंह एवं भंवरलाल हर्षवाल द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान संबंधी आवश्यक सावधानियों तथा EVM के संचालन एवं हैंडलिंग की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी निकाय चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए मास्टर ट्रेनरों को निर्वाचन प्रक्रिया एवं EVM संचालन की आवश्यक जानकारी देना है। उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनर को गहनता से प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

 तहसीलदार सहित कार्यालय पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

निकाय चुनाव को लेकर ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आयोजित उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिये गहनता से प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश डीडवाना, 13 अगस्त 2026। आगामी निकाय चुनावों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय), डीडवाना-कुचामन के कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में निकाय चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं के साथ-साथ EVM हैंडलिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिले के 8 निकायों से कुल 32 मास्टर ट्रेनरों ने भाग लिया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर रघुवीर सिंह, टंवर सिंह एवं भंवरलाल हर्षवाल द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान संबंधी आवश्यक सावधानियों तथा EVM के संचालन एवं हैंडलिंग की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी निकाय चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए मास्टर ट्रेनरों को निर्वाचन प्रक्रिया एवं EVM संचालन की आवश्यक जानकारी देना है। उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनर को गहनता से प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए। तहसीलदार सहित कार्यालय पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Didwana, Nagaur | Aug 13, 2026