बक्सर: बक्सर का नंबर वन करदाता बना माखन भोग, स्वतंत्रता दिवस पर मिला सम्मान
Buxar, Buxar | Aug 16, 2026 वित्तीय वर्ष 2025-26 में गैर-मैन्युफैक्चरिंग इकाई के रूप में सरकार को जिले में सर्वाधिक राजस्व देने पर माखन भोग हीरो को बक्सर का नंबर वन करदाता घोषित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान इस उपलब्धि के लिए संस्था के संचालक सुमित पहवा को सम्मानित किया गया। समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री नंद किशोर राम व डीएम साहिला ने सम्मानित किया।