मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने गांव के ही 12 वर्षीय किशोर पर घटना का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में शिकायत करने पर आरोपित पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। थानाध्यक्ष सपन कुमार के अनुसार, प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने जांच के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
#KhajauliNews #MadhubaniNews #BiharNews #ChildSafety #CrimeNews #BiharPolice #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Khajauli News ] [ Bihar News ] [ Khajauli Police ] [ Madhubani Crime News ] [ Child Safety News ] [ Bihar Police News ] [ Madhubani Breaking News ]