चौरीचौरा: पिंक समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 86 शिकायतें हुईं दर्ज
तहसील परिसर में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत पिंक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा और एसपी नॉर्थ राजेश घुनावत ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस और बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें आईं।